भारत ने अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता, रिकॉर्ड पाँचवाँ खिताब
भारत ने अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता, रिकॉर्ड पाँचवाँ खिताब भारत ने आईसीसी अंडर19 विश्व खिताब जीत लिया है। एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया। यह भारत का रिकॉर्ड पाँचवाँ आईसीसी अंडर19 विश्व कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर19 विश्व कप जीता था। आईसीसी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत 2022 आईसीसी अंडर19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन है। 190 रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि जोशुआ बॉयडेन ने पारी की तीसरी गेंद पर अंगक्रिश रघुवंशी (0) को आउट किया। इसके बाद हरनूर सिंह और शेख रशीद क्रीज पर आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। जैसे ही भारत ने बढ़त हासिल करना शुरू किया, इंग्लैंड ने 18वें ओवर में वापसी की। थॉमस एस्पिनवाल ने हरनूर (21) को आउट कर भारत को 49/2 पर ला दिया कप्तान यश ढुल रशीद का साथ देने आए। दोनों बल्लेबाजों ने 46 रनों की साझेदारी की, जिसमें रशीद ने 50 रन बनाए। सेल्स ने ढुल (17) को आउट किया और भारत का स्कोर 9...
Comments
Post a Comment